बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन के रूट में परिवर्तन मार्च में:जोधपुर-रेनवाल के रास्ते संचालित होगी, ऑटोमेटिक सिगनलिंग वर्क के चलते बदला रूट

रेलवे के द्वारा जयपुर मंडल के भांवसा-नरैना-साखुन रेलखंड के बीच 9 मार्च को ऑटोमैटिक सिगनलिंग वर्क के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। सीकर के रास्ते चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन के रूट में भी 8 मार्च को बदलाव किया गया है। 8 मार्च को यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने के बाद मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर-डेगाना -फुलेरा-रेनवाल-रींगस होकर संचालित होगी। जो बदले हुए मार्ग में मेड़ता और डेगाना स्टेशन पर ठहराव करेगी। बता दें कि आम दिनों में यह ट्रेन अजमेर-जयपुर के रास्ते होकर संचालित होती है। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से रात 9 बजे रवाना होती है। जो दूसरे दिन रात 7:57 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचती है। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 8:02 पर रवाना होती है जो तीसरे दिन सुबह 4:15 बजे श्रीगंगानगर स्टेशन पर पहुंचती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *