अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, घटना को हिंदुस्तान के लिए बताया शर्मनाक

अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से डिपोर्ट करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने झुंझुनूं में विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर हिंदुस्तान नहीं सहेगा अपमान जैसे नारे लगाए। मोदी सरकार को जमकर घेरा। कार्यकर्ताओं ने भारतीय लोगों के लिए अमानवीय घटना बताई। जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने कहा कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है। उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर थी। उन्हें इस तरह से भारत भेजा जैसे वह अपराधी हो। सेना के विमान से भेजा गया, जबकि सामान्य विमान से भेजा जाना चाहिए था। ये हिंदुस्तान के लिए बेहद ही शर्मनाक बात है। ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरी ने एक शब्द नहीं बोला है। हमारे लोगां लाने के लिए सरकार ने खुद के विमान क्यों नहीं भेजे। कांग्रेस इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *