पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटावा के छात्र दिलकुश प्रजापत ने राजधानी जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जीबिशन कम कॉम्पिटिशन में ऑटोमोबाइल ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा व्यवसायिक शिक्षा योजनांतर्गत आयोजित की गई थी। दूसरी बार राज्य स्तर पर मिली सफलता
विद्यालय के व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी गंगाधर मीणा ने बताया कि इटावा विद्यालय ने लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की व्यवसायिक शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाती है। वोकेशनल ट्रेनर राहुल गोस्वामी के अनुसार, प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के छात्र दिलकुश प्रजापत ने वी8 इंजन के मॉडल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन को निर्णायक मंडल ने काफी सराहा। छात्र की इस सफलता पर प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार महावर और समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने दिलकुश प्रजापत को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


