भारत से पाकिस्तान लौटे 5 कैदी:हरियाणा की लड़की से प्यार में पार किया बार्डर, दो साल सजा काटी; किसी का वीजा हुआ खत्म

भारत सरकार ने आज (शुक्रवार को) मानवता और आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए 5 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया। ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे। दोनों देशों के बीच हुई आपसी सहमति के तहत इन्हें रिहा किया गया है। रिहा किए गए कैदियों में एक ने प्यार के लिए सीमा लांघ ली, जबकि किसी पर जासूसी का आरोप लगा और किसी का वीजा खत्म हो गया था। रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए इन कैदियों ने भारत में मिले प्रेम और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि वे एक दूसरे देश में हैं। इनमें से कई कैदियों ने अपनी जिंदगी के 15 से 17 साल भारत की जेलों में बिताए हैं और अब वे अपने वतन लौटकर बेहद खुश हैं। कैदियों ने भारत में काटे समय के अनुभव को बयान किया- सजा पूरी करने के बाद लौट रहे कैदी प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये सभी कैदी अपनी-अपनी सजा पूरी कर चुके थे और अब अमन-शांति के संदेश के तहत भारत सरकार ने इन्हें रिहा कर पाकिस्तान भेज दिया है। इन कैदियों की रिहाई दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की मिसाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *