अमृतसर में गोल्डन टेंपल के सामने शौचालय में तोड़फोड़:कर्मचारी बोले- शुल्क मांगने तीन युवकों ने किया विवाद, पुलिस कर रही जांच

गोल्डन टेंपल के सामने बने एक सार्वजनिक शौचालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक शौचालय में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहा हैं। वायरल रील में युवक आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि शौचालय के भीतर कुलिप नाम का नशीला पदार्थ पड़ा हुआ था। वीडियो के साथ युवकों ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने वहीं किया जो उन्हें सही लगा, साथ ही वीडियो को पंथ के वारिस लिखकर साझा किया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल, यह मामला धार्मिक स्थल के आसपास व्यवस्था, सार्वजनिक मर्यादा और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावों की जिम्मेदारी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानिए… मामले के बारे में, कर्मचारी के बयान बिना शुल्क दिए उपयोग पर विवाद: शौचालय में कार्यरत कर्मचारी अनुज कुमार यादव ने युवकों द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। अनुज कुमार यादव के मुताबिक, घटना वाले दिन तीन युवक शौचालय में आए थे और वे बिना शुल्क दिए शौचालय का इस्तेमाल करना चाहते थे। कर्मचारी का आरोप है कि जब उनसे शुल्क देने की बात कही गई, तो युवक बहस करने लगे। मुफ्त की बात कहकर की तोड़फोड़: युवकों का कहना था कि चूंकि शौचालय गुरुद्वारे के सामने स्थित है, इसलिए इसे मुफ्त में इस्तेमाल करने दिया जाना चाहिए। कर्मचारी अनुज कुमार यादव का आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और तीन युवक थे जिन में से दो बाहर थे और एक अंदर जिस ने गुस्से में आकर शौचालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। पुलिस बोली- जांच की जा रही है वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पुलिस वायरल वीडियो और शौचालय कर्मचारी के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के पीछे की असली वजह क्या थी और आरोपों में कितनी सच्चाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *