इंदौर एयरपोर्ट को मिलेंगी नई सुविधाएं:नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू नए एटीसी और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण करेंगे

इंदौर एयरपोर्ट को नई सुविधाएं मिलने वाली हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू इंदौर में कई सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें नया फायर स्टेशन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रमुख है। केंद्रीय मंत्री नायडू के इंदौर आगमन की संभावित तारीख 22 दिसंबर है। सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इंदौर आने का न्योता दिया है। इसके साथ ही सांसद लालवानी ने इंदौर एयरपोर्ट को आगामी 25 साल को ध्यान में रखकर विकसित करने की योजना भी केंद्रीय मंत्री नायडू से साझा की। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू को लगातार विकसित होते इंदौर और आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट के विकास के लिए एक प्लान भी साझा किया है। इस पर मंत्री ने इंदौर में हवाई सुविधाएं बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर नए टर्मिनल भवन, टैक्सी वे बनाने और इंदौर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने की भी मांग की थी। सांसद ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री के इंदौर प्रवास के दौरान इन विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी और इंदौर को नई सौगातें मिलने का रास्ता खुल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *