बड़वानी में मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर 3 बजे बैंड दल ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना का संचार करना है। मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के माध्यम से शासन द्वारा एक महत्वाकांक्षी पहल की गई है, जिसमें जनता को राष्ट्रप्रेम और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़वानी पुलिस बैंड द्वारा दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना भर दी। इस आयोजन के तहत बड़वानी पुलिस बैंड ने शहर के पुराना कलेक्टोरेट चौराहे पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।


