मुरादाबाद में रईसजादों ने कार से 5 छात्राओं को रौंदा:एक बोनट में फंसी, गाड़ी कुचलती चली गई; पिता बोले- ये हत्या की कोशिश

मुरादाबाद में रईसजादों ने 100 की स्पीड में कार से 12वीं की 5 छात्राओं को रौंद दिया। हादसे के बाद छात्राएं उछल कर कई मीटर दूर गिरीं। एक छात्रा कार के बोनट में फंस गई। गाड़ी ने उसे कुचल दिया। छात्राएं सड़क पर इधर-उधर पड़ी रहीं। उनके कपड़े खून से सने थे। किसी के सिर तो किसी के हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। 3 छात्राओं की हालत गंभीर है। राहगीरों ने कार को दौड़ाकर रोका। इस बीच 4 युवक कार से उतरकर भाग गए। गाड़ी चला रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी छात्राएं शिरडी साईं स्कूल की हैं। स्कूल से लौट रही थीं।हादसा शुक्रवार दोपहर 12 बजे रामगंगा विहार में गोल्डन गेट और आनंदम सिटी हाउसिंग सोसाइटी वाली रोड का है। पहले देखिए हादसे की 3 तस्वीरें… पुलिस बोली-ये हादसा है
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया- छात्राएं शिरडी साईं स्कूल की हैं। इन सभी के परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है। बलेनो कार में 5 लोग बैठे थे। एक युवक शगुन को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि लक्ष्य परेजा, दिव्यांशु, उदय और कौशिक यश सिरोही शामिल हैं। हादसे में 5 छात्राएं जख्मी हुईं। छात्रा के पिता बोले-जानबूझ कर कार चढ़ाई
घायल छात्राओं में से एक के पिता विनीत टंडन ने बताया- आज छात्राओं का स्कूल में लास्ट डे था। शिरडी साईं स्कूल से बोर्ड एग्जाम का आईकार्ड लेने के बाद छात्राएं हाई स्ट्रीट पहुंची थीं। गोल्डन गेट वाली रोड पर आनंदम सिटी के सामने छात्राएं सड़क पर पैदल ही जा रही थीं। तभी 5 युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। यह देख छात्राएं और तेज जाने लगीं। तभी इन युवकों ने 100 की स्पीड से कार उनपर चढ़ा दी। ये हादसा नहीं है। युवकों ने जानबूझकर छात्राओं के ऊपर कार चढ़ाई है। ये हत्या की कोशिश का मामला है। चश्मदीद बोला- कार की रफ्तार तेज थी चश्मदीद गजाली ने बताया- कार 100 से ज्यादा स्पीड में थी। मैंने शोर सुना, तो देखा कि कार ने छात्राओं को रौंद दिया। वो सड़क पर इधर-उधर पड़ी थीं। जिनके काफी खून निकल रहा था। हादसा बहुत भीषण था। चश्मदीद दीपेश कुमार ने बताया- कार ने जब टक्कर मारी तो लड़कियां कई मीटर उछलकर गिर गईं। एक छात्रा कार के बोनट पर लटकी रह गई थी। वह गंभीर घायल हुई है। ————————— बरेली में मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 के चीथड़े उड़े:मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर गिरा; दीवार ढही, डरकर लोग भागे बरेली में मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा। दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि फैक्ट्री की दीवार ढह गई।आसपास का इलाका थर्रा गया। लोगों को लगा कि भूकंप आया है। डरकर बाहर निकले तो हादसा देखकर कांप गए। किसी का हाथ तो किसी का पैर कटकर अलग हो गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *