हिमाचल के PWD मंत्री का PM मोदी पर निशाना:बोले-जब ट्रंप को निजी दोस्त बोलते हैं तो दोस्ती क्यों नहीं निभाई, डिपोर्ट पर उठाए सवाल

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। विक्रमादित्य ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, भारत सरकार को अपने स्तर पर नागरिकों को वापस लाना चाहिए था। छोटा सा देश कंबोडिया जब अपने नागरिकों को खुद वापस ला सकता है, तो भारत सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया। केंद्र सरकार को पहले ही इसके प्रबंध करने चाहिए थे। PWD मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी बार बार कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प उनके निजी दोस्त हैं, जब दोस्त है तो निजी दोस्ती निभानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के हाथ बांधे हुए थे, पांव में बेड़ियां लगी हुई थी। उन्हें यूएस मिलिट्री एयरक्रॉफ्ट में जबरन भरकर लाया गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह ईलीगल इमिग्रेशन के खिलाफ है। हथकड़ी लगाकर नागरिकों की वापसी दुर्भाग्यपूर्ण: प्रतिभा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अमेरिका से 104 निर्वासित भारतीयों की हथकड़ी लगाकर स्वदेश वापसी पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने इसे अमानवीय व्यवहार और देश का अपमान बताया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं कर सकती। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत सरकार को इसका कड़ा सज्ञान लेते हुए अमेरिका से कड़ा विरोध दर्ज करना चाहिए। भारत को अपने नागरिकों को लाने के लिये अपना विमान भेजना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को देश व इसके नागरिकों की प्रतिष्ठा से कोई लेनादेना नहीं है जो बहुत ही दुखदाई है। युवा कांग्रेस ने निकाली रोष रैली वहीं युवा कांग्रेस वर्करों ने दोपहर बाद शिमला में भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन को लेकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर से राजभवन तक रोष रैली निकाली और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *