जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई और जिला उद्योग केन्द्र संयुक्त रूप से 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे शासकीय आईटीआई में अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन कर रहा है। प्राचार्य शासकीय आईटीआई ने बताया कि महिला एवं पुरुष बेरोजगार आवेदक जो निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, वे मेले में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपनी योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में इंफीनिटी कॅरियर सोल्यूशन जॉब प्लेसमेंट, मदरशन सूमि गांधीग्राम गुजरात, जाना स्माल फाइनेंस बैंक सतना, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस सिंगरौली, प्रगतिशील बायोटेक सतना, प्रतिभा सिन्टेक्स धार जैसी कंपनियां शामिल होंगी। प्राचार्य आईटीआई ने बताया कि 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, आईटीआई एनसीवीटी एवं एससीवीटी उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता प्राप्त पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।


