अमेरिका से अपमानजनक तरीके से डिपोर्ट हुए भारतीय:धौलपुर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

धौलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने अमेरिका द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा और कांग्रेस नेता अमित मुदगल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि अमेरिका से 105 भारतीय प्रवासियों को हथकड़ियां और पैरों में जंजीरें पहनाकर भारत भेजा गया, जो देश के लिए शर्मनाक स्थिति है। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे विश्व मंच पर भारत की ताकत दिखाने की बात करते हैं, लेकिन विदेशों में भारतीय नागरिकों के साथ हो रहे अपमानजनक व्यवहार पर चुप हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने और शेष भारतीयों को सम्मानजनक तरीके से वापस लाने की मांग की। प्रदर्शन में अविनाश शास्त्री, सद्दाम खान और विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *