रीवा में बसपा ने आईजी कार्यालय का घेराव किया:पिछड़े और आदिवासियों के मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन

रीवा में बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को आईजी कार्यालय का घेराव किया। साथ ही बसपा जिलाध्यक्ष ने आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बसपा जिला अध्यक्ष अमित करनल ने बताया कि जिले में पिछड़े और आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। जिस वजह से हम ज्ञापन सौंपने के लिए यहां पर पहुंचे हैं। रीवा में जिस तरह से आदिवासी शिक्षक मुन्नालाल कोल के साथ मारपीट की गई है। उनके खिलाफ जातिगत शब्दों का प्रयोग किया गया। वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आईजी को ज्ञापन सौंपने के बाद बसपा जिला अध्यक्ष ने कहा, पुलिस विभाग में पदस्थ टीआई विकास कपीस का नाम दुष्कर्म में सामने आया है। लेकिन मामले में उचित जांच नहीं की जा रही है। मामले को दबाया जा रहा है। ऐसे ही और कुछ मामले हैं, जिसमें पिछड़ा और आदिवासी वर्ग के साथ अत्याचार की बात सामने आई है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने आश्वासन दिया है, कुछ दिन इंतजार करेंगे, नहीं तो उग्र आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *