भास्कर संवाददाता|टोंक सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने देवली के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को दी जाने वाली जांच सुविधाएं व उपचार की जानकारी ली। सीएमएचओ ने देवली के महेश नर्सिंग होम व अनन्य हॉस्पिटल का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना को लेकर जानकारी ली। निजी अस्पतालों की ओर से योजना के तहत मिलने वाली सेवाएं और लाभार्थियों को निशुल्क इलाज की व्यवस्थाएं देखी। अस्पताल में उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर पाई गई कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर गुणवत्ता पूर्ण बनाने हेतु एवं साफ सफाई आदि बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन में चिकित्सा संस्थान एवं चिकित्सा अधिकारियों पर विश्वास बना रहे इस के िलए बेहतर से बेहतर कार्य करें अपने द्वारा किए गए नवाचारों एवं बेहतर कार्य को अधिक से अधिक प्रचार प्रसारित एवं प्रदर्शित करें जिससे आमजन में चिकित्सा संस्थान के प्रति और ज्यादा विश्वास मजबूत हो सके।


