मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में आज (सोमवार) गुना शहर के अम्बेडकर चौराहा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों पर प्रस्तुति दी। बता दें कि मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर आज मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस प्रदेशभर में मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में SP संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में शहर के आंबेडकर चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुना पुलिस बैंड के माध्यम से राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत गीतों की धुनों पर शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं गईं। कार्यक्रम के दौरान गुना पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना भर दी। SP संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में देश प्रेम एवं राष्ट्रीय भावना का संचार करना है। मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के माध्यम से शासन द्वारा एक महत्वाकांक्षी पहल की गई है, जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को राष्ट्र प्रेम और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सत्येन्द्र सिंह, SP संजीव कुमार सिंहा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव, ASP मान सिंह ठाकुर, SDOP राघौगढ़ दीपा डुडवे, SDOP युवराज सिंह, RI पूजा उपाध्याय, कैंट TI अनूप भार्गव, कोतवाली थाना प्रभारी ब्रज मोहन भदौरिया, महिला थाना प्रभारी प्रियंका तिवारी सहित जन प्रतिनिधि, नागरिक और पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी या कर्मचारी शामिल हुए। देखिए तस्वीरें…


