देवास के सजाजीद्वार चौपाटी परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व और विजय दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवास पुलिस बैंड ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पुलिस के कई आला अधिकारी और जिलापंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया भी मौजूद रही। यातायात डीएसपी हरिनारायण बाथम ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं मप्र शासन के निर्देशानुसार आज 16 दिसंबर को पुरे मप्र में पुलिस की ओर से बैंड की प्रस्तुति रखी गई। उसी कड़ी में देवास में भी विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड ने एक से बढ़कर एक देश भक्तिगीतों पर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान एसपी ने बैंड टीम को 500-500 रुपए देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई।


