विजय दिवस पर जबलपुर पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुति:तीन पत्ती चौक पर देश भक्ति धुनों की दी प्रस्तुति; आईजी, डीआईजी और एसपी रहे मौजूद

विजय दिवस और मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन की ओर से तीन पत्ती चौक पर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस बैंड दल ने देश भक्ति गीतों की धुन बजाकर शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर आईजी, डीआईजी और एसपी सहित पुलिसकर्मी एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे। 16 दिसंबर मनाया जाता है विजय दिवस आईजी अनिल कुशवाहा ने बताया कि, 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में 16 दिसंबर को मिली जीत के उपलक्ष में हर साल विजय दिवस मनाया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व का भी आयोजन हो रहा है। लिहाजा इस अवसर पर तीन पत्ती चौक में बैंड दलों के द्वारा सुमधुर गीतों की धुनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। पुलिस के पास पहले था बैंड दल आईजी अनिल कुशवाहा ने बताया कि पहले पुलिस विभाग के पास बैंड दल हुआ करते थे लेकिन समय के साथ पुलिस कर्मियों के रिटायर होने के साथ ही बैंड दलों की संख्या भी काम हो गई। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद यह मंशा जाहिर की थी कि प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस विभाग के पास स्वयं का बैंड दल होना चाहिए ताकि विशेष अवसरों पर इन की प्रस्तुतियां दी जा सके और इस दिशा में काम किया जा रहा है पुलिस का बैंड दल तैयार है और अब यह खास मौकों पर अपनी प्रस्तुति देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *