बारवा में लक्ष्मीनारायण मंदिर का 20वां पाटोत्सव:10 फरवरी को धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और महाप्रसादी का आयोजन

बारवा स्थित लक्ष्मीनारायण धाम में 10 फरवरी को मंदिर का 20वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से होगी। दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे आम सभा में अगले वर्ष के चढ़ावों पर चर्चा होगी। इस वार्षिक उत्सव में महाप्रसादी के लाभार्थी नारायणसिंह (शिवलालजी भयाजी के पुत्र) परिवार और भजन संध्या के लाभार्थी गोपालसिंहजी पटवारी (भंवरसिंहजी कोरका के पुत्र) परिवार होंगे। उल्लेखनीय है कि राजपुरोहित परिवारों और भामाशाह परिवारों की पहल पर राजस्थान सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीनारायण धाम में 20 बीघा क्षेत्र में 1,100 पौधे लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र की तारबंदी की गई है, जिससे ये पौधे वटवृक्ष के रूप में विकसित होकर क्षेत्र में अद्भुत सौंदर्य बिखेर रहे हैं। शिक्षा सारथी संत आत्मानंद जी महाराज द्वारा स्थापित इस मंदिर के पाटोत्सव में गांव के प्रवासी बंधु भी धार्मिक लाभ लेने के लिए लक्ष्मीनारायण धाम पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *