कोटपूतली में एक बार फिर हुई बारिश:इस सीजन की चौथी मावठ, तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी

कोटपूतली क्षेत्र में शनिवार शाम से आसमान में बादल छाए रहने के बाद रात में बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के साथ चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। यह इस साल की चौथी अच्छी मावठ है, जिससे रबी की फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मावठ किसानों के लिए काफी लाभकारी मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे दीमक जैसे कीटों का असर कम होगा। इसके साथ ही रबी फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, मावठ के बाद अब कड़ाके की शीतलहर और पाले का खतरा बढ़ गया है। पाले की आशंका को लेकर किसान चिंतित हैं, क्योंकि इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *