लातेहार में सोमवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हे गई। जबकि बाइक पर बैठी एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा बस और बाइक की टक्कर से महुआडांड़ थाना क्षेत्र के महुआडांड़–डाल्टनगंज मुख्य पथ पर हुई। मृतक की पहचान अरुण मुंडा (20) के रूप में की गई। जबकि बाइक पर बैठी रिंकी कुमारी(22) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रिम्स रेफर किया गया है। दोनों बारेसांड़ थाना क्षेत्र के रामशैली गांव का रहने वाले हैं। महुआडांड़ की ओर से अरुण, रिंकी के साथ बाइक से घर जा रहा थाा। इसी दौरान लातेहार की ओर से जा रही भगत बस से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अरुण मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अवनीत कुमार ने कहा कि तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना घटी है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान भी चलाई जा रही है।


