प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग शुरू

चिरमिरी | सामाजिक सरोकारों को सशक्त रूप देने की दिशा में संपदा महिला समिति चिरमिरी ने सरस्वती शिशु मंदिर सरभोका में कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग क्लास की शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री बांटी। कोचिंग की शुरुआत श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा शशि दुहन के मार्गदर्शन में की गई। यह पहल छात्र-छात्राओं को नीट, जेईई, एसएससी, बैंकिंग, पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने एक मजबूत आधार प्रदान करेगी। यह कार्यक्रम संपदा महिला समिति की अध्यक्षा बबीता कुमार के प्रयासों का परिणाम है। उनके नेतृत्व में समिति ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुल 22 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक विद्यार्थी को 10-10 पुस्तकों के सेट प्रदान किए गए, जिनमें कुल 9 प्रमुख विषय शामिल हैं। इनमें गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, रीजनिंग, भूगोल, अर्थव्यवस्था, अंग्रेजी भाषा, बाल विकास व शिक्षण अभिरुचि और राज व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल है। अध्ययन सामग्री वितरण के दौरान बबीता कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि यह कोचिंग और पुस्तकें उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *