गीता जयंती पर गायत्री परिवार ने भेंट की पुस्तकें:गुरुदेव के विचारों को लोगों के जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया

गीता जयंती पर बुधवार को गायत्री परिवार ने ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय चिकित्सालय की लाइब्रेरी में गुरुदेव श्रीराम शर्मा का साहित्य उपलब्ध कराया और गुरुदेव के विचारों को लोगों के जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। गायत्री परिवार की नेहरू नगर शाखा ने वांग्मय साहित्य लाइब्रेरी को दिया। महाविद्यालय के डॉ. अजय सिंह परिहार, प्रो.डॉ चेतना पांडे, नीतू कुशवाहा, जूही गुप्ता, निवेदिता अटवाल एवं श्याम शर्मा जिला समन्वय भोपाल ने मशाल प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रताप सिंह राणा, राधे श्याम पटेल, एसपी सिंह राठौड़, हरिशंकर राय, संतोष कसाना, राम कुमारी राणा, देव वाला पुरोहित, सविता बाजपेई, रंजीता रघुवंशी, रंजना राय, वैष्णवी रघुवंशी और वरूण राय ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *