महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर हुई विशेष कार्यशाला:स्कूली छात्राओं को लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया

राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था (रूवा) के महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र ने महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, लाल कोठी में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। केंद्र की परामर्शदात्री रितुबाला कुमावत और शिमला गुप्ता ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यशाला में छात्राओं को लैंगिक भेदभाव, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की कार्यप्रणाली और इससे मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लिंग आधारित पारंपरिक प्रथाओं और रूढ़िवादी सोच के खिलाफ छात्राओं को जागरूक किया। परामर्शदात्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समाज में महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और जिम्मेदारियों के समान वितरण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में केंद्र की गतिविधियों से संबंधित पैम्फलेट वितरित किए गए और छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप टॉफी और चॉकलेट दी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *