नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा:एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जाखोद रोड पर राजवीरपुरा के पास हुआ हादसा

सूरजगढ़ थाना इलाके में रविवार को सड़क हादसा हो गया। जाखोद रोड पर राजवीरपुरा के समीप एक टेंपो के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार पति, पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक सामने आई नीलगाय, संभलने का नहीं मिला मौका प्राप्त जानकारी के अनुसार कानबेलिया समाज का यह परिवार मूल रूप से ब्यावर का निवासी है, जो वर्तमान में चिड़ावा में रह रहा था। रविवार को जब वे टेंपो से जा रहे थे, तभी राजवीरपुरा के पास सड़क पर अचानक एक नीलगाय दौड़ती हुई आ गई। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार और अचानक हुए अवरोध के कारण टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। ये हुए घायल हादसे में सुआलाल (38) पुत्र भीलनाथ, लक्ष्मी (33) पत्नी सुआलाल तथा विक्रम (15) पुत्र सुआलाल घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से सूरजगढ़ राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *