बजट पेश होने से पहले आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स 50 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 25,320 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सुबह के निचले स्तर 82,119 से करीब 200 अंक की रिकवरी आई है। हिंदुस्तान कॉपर, वेदांता, हिंद जिंक, MCX में 10-14% तक की गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिल रही है। सन फार्मा, BEL और पावर ग्रिड में 3% तक की गिरावट है। वहीं इंफोसिस, टाटा स्टील और जोमैटो के शेयर 2% तक गिरे हैं। इससे पहले सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,156 के स्तर पर खुला था। निफ्टी भी करीब 50 अंक की गिरावट के साथ 25,275 के स्तर पर था। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% की गिरावट निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट है। वहीं सरकारी बैंक सेक्टर में भी 1% तक की गिरावट है। FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में गिरावट है।


