1 वैगन बेपटरी, दूसरी पलटी 24 घंटे तीन रेल लाइन जाम

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर/बरबसपुर कोरिया जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन में सिग्नल के पास शुक्रवार देर रात 12 बजे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह मालगाड़ी टाइगर हिल की ओर खाली वैगन लेकर जा रही थी। अचानक इंजन के पीछे लगा एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जबकि उसके पीछे का दूसरा डिब्बा पटरी पर ही पलट गया। इस घटना के चलते रेलवे की तीन लाइनें पूरी तरह बाधित हो गई हैं, जबकि एक लाइन को आंशिक रूप से यात्री ट्रेन के आवागमन के लिए चालू रखा गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद 24 घंटे तक तीन लाइनों पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा है। अगले दिन शनिवार सुबह मौके पर रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम स्थिति का जायजा लेने पहुंची। राहत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है, जिससे जल्द से जल्द रेल यातायात सामान्य किया जा सके। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेल अधिकारी ने कुछ भी कहने से बचते हुए बताया कि अभी दुर्घटना को लेकर जांच चल रही है। वहीं शनिवार रात तक तीनों लाइन के रिपेयरिंग का काम रेलवे के कर्मचारी और तकनीकी टीम द्वारा किया जा रहा था और देर रात तक पूरा करने की बात कही गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *