बोल्डर पत्थर लोड पकड़ाई दो ट्रैक्टर:बिना रायल्टी अवैध परिवहन कर रहे थे, रायगढ़ में खफाने से पहले पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अवैध उत्खनन का खेल जारी है। जहां उड़नदस्ता टीम ने बोल्डर पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर को अवैध परिवहन करते पकड़ा है। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ पीओआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। रायगढ़ वन मंडलाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिवार को दो ट्रैक्टर अवैध बोल्डर परिवहन किया जाएगा। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उड़न दस्ता व वनकर्मियों की टीम गठित किया गया। छातामुड़ा चौक के पास टीम ने जांच शुरू की। तभी दो ट्रैक्टर को आते देखा गया और उन्हें रोकने पर ट्रैक्टर में अवैध पत्थर लोड मिला। जिससे संबंधित दस्तावेज मांगने पर उनके पास कोई रायल्टी व अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में ट्रैक्टरो चालकों ने अपना नाम बोतल्दा निवासी कन्हैया सारथी 20 साल व नीरज कुमार कवंर 35 साल बताया। ऐसे में दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर बेलादुला फारेस्ट डीपो लाया गया। बताया जा रहा है कि अवैध बोल्डर पत्थर खरसिया वन सीमा का हो सकता है। फिलहाल मामले में उड़न दस्ता के द्वारा आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लगातार रख रहे निगरानी
रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि नाईट पेट्रोलिंग के द्वारा मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा वन भूमि से अवैध उत्खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले में पूछताछ की जा रही है कि अवैध पत्थर को कहां ले जाया जा रहा था। आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *