संगरूर में घने कोहरे केकारण सड़क हादसा हुआ। एक निजी कंपनी की बस कोहरे के कारण पेड़ से टकराई। बस बरनाला से हा रही थी। बताया जा रहा है कि बस के पास से एक कार गुजरी और ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। कोहरे की वजह से ठीक से दिखाई न देने पर बस सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। बस में कुल 10 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 को काफी चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक गर्भवती भी शामिल है। हालांकि यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई।डॉक्टर गुरिंदर सिंह के अनुसार, अस्पताल में सात मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी का इलाज जारी है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।
घायलों ने बताया कि वे निजी कंपनी की बस में सफर कर रहे थे। ज्यादा कोहरे के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। फिलहाल वे सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करवा रहे हैं। उनका कहना है कि कोहरे की वजह से ड्राइवर को सही निर्णय लेने में परेशानी हुई, जिससे दुर्घटना हुई। इलाज का खर्च उठाएगी कंपनी निजी कंपनी आईएएल के कर्मचारी भी संगरूर के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मीडिया को बताया कि बस का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ, जिसमें उनके सात कर्मचारियों को चोटें आई हैं। सभी का इलाज चल रहा है और कंपनी की ओर से हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। बस में कंपनी के 10 कर्मचारी थे, जिनमें से सात घायल हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक किसी की जान को खतरा नहीं है और कंपनी घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।


