राजस्थान में रेलवे की भर्ती परीक्षा में बैठे डमी कैंडिडेट:सीबीआई ने मामला दर्ज कर कई जगह की छापेमारी, अधिकारियों पर भी शक

रेलवे भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बिठाकर फर्जी तरीके से नौकरी पाने के मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। कोटा मंडल के पॉइंटमैन (सोगरिया) ने फर्जी उम्मीदवार की मदद से रेलवे में नौकरी हासिल की। इस संबंध में सीबीआई को रेलवे विजिलेंस पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश से शिकायत मिली थी। जिसके बाद सीबीआई ने अज्ञात रेलवे अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की एक टीम आज दोपहर कोटा पहुंची। टीम ने भदाना रोड स्थित अमरूदों का बाग इलाके में एक रेलवे कर्मचारी के घर सर्च किया। टीम के सदस्य तीन गाड़ियों से दोपहर करीब 2 बजे रेलवे कर्मचारी के घर पहुंचे। ढाई घंटे जांच-पड़ताल के बाद साढ़े 4 बजे सीबीआई की टीम वापस रवाना हो कई। टीम के साथ 2-4 महिला कॉन्स्टेबल भी थी। हालांकि इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। शिकायत के अनुसार असली अभ्यर्थी ने खुद परीक्षा नहीं दी। बल्कि एक डमी कैंडिडेट को भेज दिया। डमी कैंडिडेट ने रेलवे की परीक्षा दी और उसके फोटो, फर्जी पहचान पत्र और फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल किया गया। फिर फर्जी तरीके से असली कैंडिडेट ने रेलवे में नौकरी हासिल कर ली। सीबीआई ने कोटा, करौली और अलवर में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने कई महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स और सबूत बरामद किए हैं। सीबीआई को शक है इस फर्जीवाड़े में कुछ रेलवे अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। पति ने लगाया था डमी अभ्यर्थी बैठाकर एग्जाम में पास कराने का आरोप
कुछ दिन पहले मनीष मीणा नाम के युवक ने अपनी पत्नी सपना मीणा को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की थी। मनीष मीणा ने कहा था कि उसकी पत्नी सवाई माधोपुर की रहने वाली है। साल 2019 में आरआरबी बोर्ड अजमेर से ग्रुप डी की भर्ती निकली थी, जिसमें उसकी पत्नी ने ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन करते समय फोटो साइन और फिंगर मिक्सिंग करके लगाए थे। बोर्ड ने 2023 में परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें सपना मीणा ने अपने रिश्तेदार जो कि रेलवे कर्मचारी है, उससे मिलीभगत कर 15 लाख रुपए में दूसरी लड़की को डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा में बिठाया। मनीष ने दो-तीन लोगों पर पैसा लेकर डमी कैंडिडेट बिठाने के आरोप लगाए थे। ये खबर भी पढ़े पति ने की पत्नी की शिकायत, सरकारी नौकरी से सस्पेंड:बोला- डमी अभ्यर्थी बैठाकर एग्जाम पास किया; 15 लाख रुपए का कर्जा लिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *