श्रीनाथजी मंदिर में धार्मिक उत्सव का आयोजन:गेपसागर झील पर महाआरती और आतिशबाजी से गूंजे जयकारे, कल निकलेगी कलश यात्रा

डूंगरपुर के श्रीनाथजी मंदिर में शिखर ध्वजदंड प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार को पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें पूर्व राज परिवार के सदस्य पूर्व सांसद हर्षवर्धनसिंह भी शामिल हुए। दिनभर चले कार्यक्रम में पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यजमान मंडल का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस दौरान गणपति पूजन, स्वस्ति पुण्यवचन, मातृका पूजन, नांदी श्राद्ध, कलश पूजन, मंडप पूजन और वास्तु पूजन जैसे विधि-विधान संपन्न हुए। शाम के समय गेपसागर की पाल पर सर्वसमाज की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। श्रीनाथजी के जयकारों के बीच मंगल आरती के बाद झील में दीपदान किया गया। कार्यक्रम की शोभा उस्मान भाई शोरघर द्वारा की गई भव्य आतिशबाजी से और बढ़ गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। महोत्सव में 8 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *