कोहरे के कारण सवारियों से भरी बस पलटी:कोटा-कोटपूतली में बारिश, 13 जिलों में अलर्ट; जानिए-फरवरी के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम

भीलवाड़ा के मांडल में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री गंभीर घायल हो गया। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। अलवर में आज सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही। बीकानेर में सुबह करीब 9:45 बजे तक विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही थी। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है। कोटा के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में भी रविवार सुबह तक बरसात होती रही। इससे पहले, शनिवार को अजमेर में बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरवरी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। संभावना है कि 14-15 फरवरी यानी दूसरे सप्ताह के बाद से प्रदेश में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। देखिए, मौसम की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *