छोटीसादड़ी में भीषण सड़क हादसा,मां-बेटे की मौत:बाइक सवार मां-बेटे की मौत, शादी समारोह में जा रहे थे दोनों

बोलेरो गाड़ी टायर फटने से बेकाबू होकर दूसरी साइड से आ रही बाइक से जा टकराई। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। घटना प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र का है। हादसे में चौकी खेड़ा निवासी राहुल (18) पुत्र शंभू सिंह और उनकी मां मांगीबाई (45) पत्नी शंभू सिंह की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को छोटीसादड़ी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। राहुल ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और परिवार में एक बड़े भाई और एक बहन के साथ सबसे छोटा था। स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से छोटीसादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी खेड़ा गांव के सरपंच छगन सिंह ने एम्बुलेंस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रवीण टाक, सीआई, छोटीसादड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *