WPL 2026 का आखिरी लीग मैच आज:DC के लिए करो या मरो का मुकाबला, UPW जीती तो मुंबई एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई करेगी

WPL 2026 में का आखिरी लीग मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। DC का लीग स्टेज काफी मिला-जुला रहा है और अब उन्हें एलिमिनेटर में जगह बनाने के लिए आखिरी मैच जीतना जरूरी है। दूसरी तरफ UPW टॉप-3 की दौड़ से लगभग बाहर है लेकिन उनकी जीत से मुंबई इंडियंस (MI) एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। UPW का रन रेट माइनस (-1.146) में है, जिससे MI को फायदा होगा। UPW के खिलाफ DC आगे
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड रिकॉर्ड में DC का पलड़ा भारी रहा है, जहां दिल्ली ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि UPW को सिर्फ 2 मुकाबलों में सफलता मिली है।
लिजेल ली ने सबसे ज्यादा रन बनाए
WPL-2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी में उसके स्टार खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। लिजेल ली ने बल्लेबाजी में टीम की अगुवाई करते हुए 7 मैचों में 230 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में नंदनी शर्मा DC की सबसे प्रभावी बॉलर साबित हुई हैं। उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट झटके हैं।
एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए
WPL-2026 में यूपी वॉरियर्स के लिए मेग लैनिंग ने बल्लेबाजी का जिम्मा संभालते हुए शानदार निरंतरता दिखाई है। उन्होंने 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन 7 मुकाबलों में 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/22 का रहा। वेदर रिपोर्ट
आज वडोदरा (कोटांबी स्टेडियम) में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्शियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्शियस रहेगा। सुबह और शाम को ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर में धूप रहेगी। बारिश या बादलों की संभावना बहुत कम है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
DC: जेमिमाह रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, निकी प्रसाद, अलाना किंग, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा। UPW: मेग लैनिंग (कप्तान) , दीप्ति शर्मा, एमी जोंस, हरलीन देओल, क्लॉए ट्राइऑन/डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *