कोसला | माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला धाम में 1 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 2 बजे महिला कमांडो का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। गांव में शराबबंदी के उद्देश्य से विगत तीन माह पूर्व महिला कमांडो का गठन किया गया है। 51 सदस्यीय महिला कमांडो की टीम हर शाम गांव के गली मोहल्ले में जाकर निगरानी करती हैं। इनके सम्मान में जांजगीर-चांपा जिले के एसपी विजय पाण्डेय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, साथ ही पामगढ़ थाने पुलिस स्टाफ को भी आमंत्रित किया गया है।


