बठिंडा में दो कारों की टक्कर, पांच घायल:धार्मिक स्थान जा रही आई-20 कार पहले मजदूर को मारी टक्कर फिर स्विफ्ट से भिड़ी

बठिंडा-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित गांव बुलाडेवाला के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो कारों की आपसी भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। आई-20 कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पहले सड़क पर काम कर रहे मजदूर को टक्कर मारी फिर दूसरी कार से भिड़ गई। इस कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। सभी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) और सहारा जन सेवा संस्था के सदस्य संदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला और एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों से जानिए.. कैसे हुआ हादसा हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार आई-20 कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं के अनुसारसबसे पहले तेज रफ्तार आई-20 कार ने सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे एक दिहाड़ी मजदूर को अपनी चपेट में लिया। इसमें बठिंडा के गांव चौके का निवासी मजदूर नछत्तर सिंह (50) घायल हो गया। मजदूर को टक्कर मारने के बाद कार सीधे सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से जा टकराई। धार्मिक स्थल जा रहा था परिवार आई-20 कार में सवार सभी लोग फाजिल्का जिले के गांव पाका के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार बरनाला जिले के एड़ीसर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहा था। हादसे में इसमें सवार कार चालक परगट सिंह (27). हरमनप्रीत कौर (28) मनप्रीत सिंह (30) हरभजन कौर (55) घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *