बोर्ड परीक्षा में जिले में टॉप करने वालों को भी मिलेगा पुरस्कार

राजनांदगांव| भारतरत्न डॉ.बाबा साहब अंबेडकर एवं भारत की प्रथम महिला आध्यापिका सावित्री बाई फूले की स्मृति में क्रमशः 12वीं बोर्ड एवं 10वीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अब प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जाएगा। महापौर मधुसूदन यादव एवं राजनांदगांव बौद्ध समाज के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार भालाधरे के साथ संयुक्त रूप से प्रातः मोतीपुर स्थित अपने निज निवास पर विचार विमर्श के बाद घोषणा की है। जिले के मेधावी छात्रों को यह पुरस्कार देना प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें 12वीं बोर्ड में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर स्मृति व कक्षा 10वीं बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सावित्री बाई फूले की पुण्यस्मृति में दस हजार का पुरस्कार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *