सवाई माधोपुर के बौंली थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे सामने आए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ASI दीपक शर्मा ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो व अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित शाहरुख खान ने अज्ञात केन्ट्रा पिकअप चालक पर लापरवाही से ब्रेक लगाने का मामला दर्ज करवाया। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से अपने गांव लालपुर सोलाना जा रहे थे इसी दौरान एक केन्ट्रा पिकअप ने आगे अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पिकअप में घुस गई। यह लोग हुए घायल हादसे में शाहरुख व उसकी पत्नी गुलप्शा, ससुर इरफान, साली बुशरा, अक्षा, निशा व शाहरुख खान के तीन बच्चे घायल हो गए। वहीं सास जन्नत को बौली सीएचसी पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना के बाद बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। डंपर ने मजदूर को कुचला वहीं दूसरा सड़क हादसा संस्कृत महाविद्यालय के बाहर सामने आया। जहां एक खाली डंपर ने सड़क पर चल रहे मजदूर को रौंद कर उसकी जान ले ली। दरअसल चंद्रशेखर बैरवा व सतीश बैरवा बौंली क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों ही खाना खाने के लिए मुख्य कस्बा की तरफ आ रहे थे। इसी दरमियान एक तेज गति से आ रहे खाली डंपर ने सतीश बैरवा पुत्र लक्ष्मी नारायण बैरवा निवासी चकचैनपुरा के टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद एएसआई धर्मेंद्र चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और डंपर को जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। इनपुट- आशीष मित्तल बौंली


