महिला की मौत के बाद परिजन ने डॉक्टर को पीटा,VIDEO:धौलपुर में डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी तबीयत, आगरा में 5 दिन चला इलाज

धौलपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर को पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग डॉक्टर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना शहर के घंटाघर रोड स्थित भारत हॉस्पिटल की शुक्रवार की है। हॉस्पिटल में महिला की डिलीवरी हुई थी। तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में महिला की तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित 20-25 लोग भारत हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर अनित जायसवाल की पिटाई कर दी। पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि मुझे मामले की कुछ जानकारी नहीं थी। इसके बाद भी लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। डॉक्टर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने FIR दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की 3 तस्वीरें एसएमएस अस्पताल जयपुर में हुई मौत धौलपुर सीओ सिटी, कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि इंदोली बसई नवाब सैपऊ निवासी बबीता (27) पत्नी धर्मेंद्र जाटव की 20 जनवरी को भारत हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। घर पहुंचने के बाद शाम को महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे फिर भारत हॉस्पिटल ले आए। भारत हॉस्पिटल से बबीता को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में 5 दिन तक इलाज चला लेकिन, बबीता की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद महिला को उसके परिजन बुधवार को जयपुर ले गए, जहां एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन शुक्रवार को भारत हॉस्पिटल पहुंचे और वहां मौजूद गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर जायसवाल और स्टाफ से मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी ने बताया की अस्पताल संचालक डॉक्टर करण कुशवाह की रिपोर्ट एफआईआर कर ली गई है। मामले में मारपीट करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच की जा रही है। 20-25 लोगों ने की बुरी तरह मारपीट
डॉक्टर अनित जायसवाल ने बताया कि मैं अस्पताल में ऑन कॉल सर्जरी के लिए आता हूं। शुक्रवार शाम अस्पताल में कुछ 20-25 लोग घुस आए और मुझसे और स्टाफ से गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे और स्टाफ के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। मेरे सिर और हाथ में चोट लगी है। मेरा आईफोन भी चोरी हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *