धौलपुर में वेल्डिंग करते युवक की करंट से मौत:मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आया

धौलपुर जिले के कासिमपुर गांव में शनिवार दोपहर वेल्डिंग का काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान गदरपुरा निवासी 26 वर्षीय शाहनबाज पुत्र रईस के रूप में हुई है। वह वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार को शाहनबाज कासिमपुर गांव में एक मकान की रेलिंग पर वेल्डिंग कर रहा था, तभी वह मकान के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल शाहनबाज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को परिजनों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *