सोलर प्लांट से सामान चुराने का मामला:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, पिकअप लेकर आए थे, कर्मचारियों को भी धमकाया

जोधपुर की उदय मंदिर थाना पुलिस ने सोलर प्लांट में चोरी करने ओर धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में ओमाराम ओर विजेंद्र भील को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जैक्शन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी राजू चौधरी ने मामला दर्ज करवाया था। बताया कि 28 जनवरी की शाम 7 बजे के करीब एक पिकअप गाड़ी उनके संरक्षित सोलर प्लान्ट परिसर से चोरी किए गए सामान को लेकर जा रही थी। गाड़ी में ओमाराम मुण्डण, कैलाश डुडी तथा विजेन्द्र भील (निवासी खारी खुर्द सवार थे। आरोपी उनके सोलर प्लान्ट से पांच सोलर मॉडयूल, विद्युत केबल फेन्सिंग जाली एवं तार तथा अन्य सोलर प्लान्ट से संबंधित सामग्री थी जिसे व अवैध रुप से चोरी कर ले जा रहे थे। इसको लेकर जब सोलर प्लान्ट मैं तैनात सुरक्षाकर्मी नरसिंग, राकेश व प्रकाश ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इस दौरान आरोपियो ने सुरक्षा कर्मी राकेश व प्रकाश को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमराम मुंडन और विजेंद्र पाल निवासी खारी खुर्द को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *