हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में लगी आग:फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां पहुंची मौके पर, आग पर पाया काबू

जोधपुर के बासनी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बासनी फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे बासनी इलाके के संगरिया स्थित एक फैक्ट्री के बॉयलर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। यह फैक्ट्री हैंडीक्राफ्ट के समान बनाने की है। मुमुक्षु इंटरनेशनल के नाम से संचालित इस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर बासनी फायर ब्रिगेड ऑफिस से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर भोज भेजी गई। समय रहते आग पर पाया काबू दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आज पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग फैक्ट्री में नहीं फैली और किसी तरह का जान -माल का नुकसान नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *