SMS ​हॉस्पिटल के डॉक्टर का कार्डियक अरेस्ट से निधन:तीन दिन पहले ही एक महिला की सर्जरी कर निकाली थी 10 KG की गांठ; ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज का भी था जिम्मा

सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की आज कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। महाराष्ट्र में आयोजित सर्जन डॉक्टरों की एक सेमिनार में शामिल होने गए डॉ. यादव को वहीं सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल लेकर गए। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉ. यादव को बचाया नहीं जा सका। इस घटना की सूचना के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी समेत अन्य सीनियर डॉक्टर्स उनके जयपुर स्थित निजी निवास पर पहुंचे है। डॉ. बी.एल. यादव एसएमएस मेडिकल कॉलेज की जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर थे और उन्हें पिछले साल ही ट्रोमा सेंटर का नोडल ऑफिसर बनाया था। वे कल महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सर्जंन की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गए थे। यहां उनको अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनके सहयोगी उनको गोंदिया के ही एक हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां उनको सीपीआर और अन्य ट्रीटमेंट देकर इलाज किया गया। पिछले हफ्ते की थी एक बड़ी सर्जरी डॉक्टर यादव ने अपनी टीम के साथ एसएमएस हॉस्पिटल में ही पिछले सप्ताह एक महिला की सर्जरी की थी। तब यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने इस महिला का ऑपरेशन करके उसके पेट से 10KG वजन की गांठ निकाली थी और उस महिला को स्वस्थ्य करने के बाद छुट्टी देकर घर भेजा था। ASI में निर्विरोध बने थे अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (ASI) के राजस्थान चैप्टर के करीब 6 माह पहले हुए चुनाव में वे अध्यक्ष बने थे। पूरे राजस्थान में उनके सामने किसी ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन नहीं भरा था, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया था। डॉ. यादव इससे पहले एसोसिएशन के तीन साल तक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *