जयपुर में महिलाओं की विशाल कलश यात्रा निकली:सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 1101 महिलाएं शामिल हुईं

जयपुर में आज हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति ने विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया। कलश यात्रा सांगानेर के श्योपुर गांव स्थित बंशीधर जी के मंदिर से शुरू हुई। जो प्रताप नगर होते हुए विद्या सागर स्कूल पर समाप्त हुई। इस दौरान स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जयपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक आदरणीय बाबु लाल रहे। इसके साथ श्योपुर नगर के कार्यवाहक देवेंद्र कपूर, संरक्षक जगदीश पटेल, अध्यक्ष जगदीश चन्द्रावत और श्योपुर बस्ती के लोग शामिल हुए। 1101 महिलाएं शामिल हुईं मोहित टेलर और विष्णु शर्मा ने बताया – कार्यक्रम में लगभग 1101 महिलाओ ने कलश यात्रा में भाग लिया अंत में कार्यक्रम स्नेह भोजनप्रसादी के साथ संपन्न हुआ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *