परंपरागत खेल कबड्डी को 2036 के ओलंपिक खेलों में शामिल करवाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती देश के 544 जिलों में खेल कबड्डी खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाया रही है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर जिले में भी क्रीड़ा भारती ने खेल कबड्डी खेल के तहत ब्लॉक एंव जिला स्तर पर कबड्डी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज जिला इंदिरा मैदान पर जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2036 में कबड्डी को ओलंपिक खेलों में शामिल करवाया उद्देश्य
क्रीड़ा भारती के प्रांत सहमंत्री व क्रीड़ा केंद्र प्रमुख राजेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कबड्डी को 2036 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल करवाने को लेकर क्रीड़ा भारती देश भर के 544 जिलों में खेल कबड्डी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रही है। जिससे ओलंपिक में कबड्डी को शामिल किया जा सके। खेल मंत्री के आश्वासन के बाद हो रही है प्रतियोगिता उन्होंने बताया कि हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित हुए क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय अधिवेशन में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया द्वारा क्रीड़ा भारती को यह आश्वासन दिया गया है कि अगर कबड्डी को लेकर क्रीड़ा भारती की ओर से कोई बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है और बड़े आंकड़े एकत्रित किये जाते है तो सरकार कबड्डी को लेकर ओलंपिक संघ से कबड्डी को ओलंपिक खेलों में शामिल करने का आग्रह कर सकती है। इसी को लेकर क्रीड़ा भारती देश भर में जिला एंव ब्लॉक स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवा रही है। तंवर ने बताया कि ओलंपिक 2036 में कबड्डी को शामिल करवाया जाए और भारत कबड्डी का प्रतिनिधित्व करें, यहीं क्रीड़ा भारती का लक्ष्य है और इसी को लेकर क्रीड़ा भारती पुरूष एंव महिला कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रही है ।


