कानपुर में डिलीवरी बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उससे किराने का सामान मंगवाया। डिलीवरी बॉय लोकेशन पर पहुंचा। इस पर युवक ने कहा- मैं सड़क के पार खड़ा हूं, यहां पर आओ। डिलीवरी बॉय वहां गया। युवक ने कहा- तुम 2 मिनट लेट आए हो, अब मार खाओगे। दोस्तों को बुलाया, फिर उसे थप्पड़ मारे। लाठी-डंडों से भी पीटा। गाड़ी तोड़ दी। जब उसके साथी बचाने आए, उनके वाहन भी तोड़ डाले। डिलीवरी बॉय ने पुलिस से शिकायत की। मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया- मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रॉसरी डिलीवरी करने गया था युवक
जाजमऊ गोशाला निवासी तुषार कनौजिया ने बताया- वो ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली कंपनी में डिलीवरी बॉय है। गुरुवार शाम को जाजमऊ में ग्रॉसरी का सामान देने के लिए दिए गए पते पर पहुंचा। जो लोकेशन एप पर दिखा रही थी। वह ग्राहक के घर के सामने सड़क पार थी। मैं ग्राहक को फोन किया। उन्होंने मुझसे कहा कि जहां मैं हूं…वहां आकर डिलीवरी दो। मैं जैसे ही डिलीवरी लेकर पहुंचा। युवक ने मुझे जातिसूचक गाली दी और थप्पड़ मारे। पीटने के लिए अपने दोस्तों को बुलाया
तुषार कनौजिया ने बताया- इतना ही नहीं, युवक ने फोन करके और साथियों को बुलाया। फिर घेरकर लाठी-डंडे से पीटा। बाइक की हैडलाइट तोड़ डाली। कहा- तुम आज के बाद डिलीवरी करना भूल जाओगे, जब तुमसे कहा गया कि यहां पर आकर दो तो क्या कह रहे थे, सर आ आइए, ले लीजिए। आरोपी बोले-दोबारा ऐसी गलती मत करना
तुषार कनौजिया ने बताया- आरोपियों ने धमकी दी कि तुम दोबारा ऐसी गलती मत करना। सिर झुकाकर चलना, जब यहां से निकलना। आगे से तुमको याद रहेगा कि ग्राहक से कैसे बात की जाती है। ये देरी से आने की तुमको सजा मिली है। इस पर मैंने अपने साथियों को बुलाया। आरोपियों ने उनकी भी गाड़ी तोड़ डाली। ———————— यह खबर भी पढ़ें… हाथरस में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव, धारदार हथियार से वार के निशान; रेप की आशंका हाथरस में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, जिनका शव नग्न अवस्था में मिला। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्यों ने महिला का रक्तरंजित शव देखा। मृतका के कोई संतान नहीं थी और उसने अपने भतीजे को गोद ले रखा था। घटना हसायन कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर


