राजस्थान को केंद्र के बजट में क्या मिला?:पिछले साल से 6505 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे, लेकिन राज्यवार प्रतिशत में कटौती

केंद्रीय बजट में राजस्थान को केंद्रीय करों (टैक्स) से हिस्सेदारी के तौर पर 90 हजार 445 करोड़ रुपए मिलेंगे। राजस्थान को इस बार केंद्रीय करों से पिछले बजट की तुलना में 6505.40 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे। पिछले साल के बजट में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर राजस्थान को 84,487.83 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। जो बाद में रिवाइज्ड होकर 83,940.45 करोड़ रुपए हो गए थे। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट में राज्यवार दिए गए हिस्से में इसका ब्योरा दिया है। राजस्थान को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी में इस बार राज्यवार प्रतिशत के हिसाब से कटौती देखने को मिली है। पिछले बजट में केंद्रीय करों में राजस्थान की हिस्सेदारी 6.026 प्रतिशत थी, जो इस बार घटकर 5.926 प्रतिशत हो गई है। इनकम टैक्स से सबसे ज्यादा 32 हजार करोड़ मिलेंगे
2026-27 में केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से राजस्थान को इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स से सबसे ज्यादा फंड मिलेगा। सबसे ज्यादा इनकम टैक्स में हिस्सेदारी से 32,187.25 करोड़ का फंड मिलेगा। कॉर्पोरेट टैक्स से राजस्थान की हिस्सेदारी के 26550.56 करोड़ मिलेंगे। राजस्थान के सभी जिलों में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल
केंद्रीय बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है। राजस्थान में 41 जिले हैं। इस तरह केंद्र की योजना के तहत राजस्थान में 41 गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। योजना का विस्तृत ब्योरा बाद में जारी होगा। आगे पढ़िए बजट पर किसने क्या कहा….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *