राजस्थान में पहली बार खुलेंगे 2 गर्ल्स सैनिक स्कूल:160 सीटों पर 13 हजार आवेदन, अगले सत्र में सात नए स्कूल खोलने की तैयारी

राजस्थान में पहली बार इस सत्र से दो नए सरकारी बालिका सैनिक स्कूल खुलेंगे। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य की रिजर्वेशन व्यवस्था के आधार पर एडमिशन होंगे। अगले सत्र में प्रदेश के सभी सात संभाग मुख्यालयों पर बालिका सैनिक स्कूल की तैयारी है। फिलहाल प्रदेश झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ में दो सैनिक स्कूल कॉ हैड (बालक-बालिका) है और केंद्र सरकार के अधीन है। बीकानेर और सीकर में शुरू होने वाली स्कूलों की 160 सीटों के लिए करीब 13 हजार छात्राओं ने आवेदन किया है। यानी छठीं क्लास में एडमिशन के लिए एक सीट के लिए औसतन 72 दावेदार हैं। एडमिशन के लिए 8 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर चयन परीक्षा होगी। 1 जुलाई से नया सेशन शुरू होगा। बालिका सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए कड़ा मुकाबला राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत राजस्थान में बीकानेर और सीकर में दो नए सरकारी बालिका सैनिक स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से इन स्कूलों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार होगा। इसके लिए सरकार से स्वीकृति मांगी गई है। आरक्षण की अंतिम सीमा तय होने के बाद ही परीक्षा परिणाम और प्रवेश सूची जारी की जाएगी।
बीकानेर के जयमलसर में बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा के माध्यम से बीकानेर जिले के जयमलसर गांव में स्थित रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। यह स्कूल भामाशाह बिजनेसमैन पूनमचंद राठी की ओर से तैयार किया गया है। स्कूल परिसर करीब 20 बीघा भूमि में विकसित किया गया है। यहां हॉस्टल सुविधा उपलब्ध होगी। हॉल और कक्षा-कक्ष बनकर तैयार हैं, जबकि शिक्षकों के लिए आवासीय क्वार्टर निर्माणाधीन हैं। सीकर में खुलेगा महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल दूसरा बालिका सैनिक स्कूल सीकर के रलावता गांव में ‘महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल’ के नाम से शुरू किया जा रहा है। दोनों स्कूलों में मिलाकर 160 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। 5 फरवरी तक आवेदन में किया जा सकता है सुधार राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाली पांचवीं कक्षा की छात्राएं इस परीक्षा के लिए पात्र थीं। ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर 12 जनवरी से 28 जनवरी तक भरे गए। यदि आवेदन फॉर्म में परीक्षा माध्यम, जिला, स्थायी पता या जाति वर्ग से जुड़ी कोई गलती रह गई है, तो शाला दर्पण पोर्टल पर बालिका सैनिक स्कूल मॉड्यूल के जरिए 1 से 5 फरवरी 2026 तक सुधार किया जा सकता है। अगले सत्र में और सैनिक स्कूल खोलने की योजना राज्य में अगले सत्र से सात और बालिका सैनिक स्कूल खोलने की योजना है। सरकार स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। आने वाले वर्षों में सभी संभाग मुख्यालयों पर एक-एक बालिका सैनिक स्कूल खोलने की संभावना है। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … बिजनेसमैन ने गर्ल्स-सैनिक-स्कूल के लिए दी 108 करोड़ की प्रॉपर्टी:बीकानेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास बनेगा, 2026 से शुरू होंगे एडमिशन बीकानेर में राजस्थान का पहला गर्ल्स सैनिक स्कूल शुरू होने जा रहा है। बीकानेर मूल के कोलकाता बेस्ड बिजनेसमैन पूनमचंद राठी ने स्कूल के लिए 108 करोड़ की प्रॉपर्टी दान की है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *