वीर पहाड़िया की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:जाह्नवी कपूर-जैकलीन फर्नांडीज ने की शिरकत, ब्रेकअप के दावे के बीच तारा सुतारिया नहीं आईं

एक्टर वीर पहाड़िया के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आईं। पार्टी में जाह्नवी कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर, नीसा देवगन, अनन्या बिड़ला, अगस्त्य नंदा और बादशाह जैसे सेलेब्स को देखा गया। वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया, जिनसे हाल ही में एक रिपोर्ट में एक्टर से उनका ब्रेकअप होने का दावा किया गया था, वो बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आईं। तारा ने वीर के लिए कोई पब्लिक बर्थडे विश भी पोस्ट नहीं किया। अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई वीर के जन्मदिन में शामिल पार्टी में जाह्नवी फुल स्लीव ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।

बता दें कि 1 फरवरी 1995 को जन्मे वीर ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। वह बिजनेसमैन संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की ओनर स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्हें परिवार और दोस्तों की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं।
जाह्नवी कपूर ने वीर को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने वीर की डेब्यू फिल्म स्काई फोर्स का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे वीरू और आपकी पहली फिल्म पर 100 करोड़ की बधाई!” जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी भाई के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे वन और अनली को हैप्पी बर्थडे।” जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फ्लाइट में सोते हुए वीर की फोटो शेयर कर “हैप्पी बर्थडे” लिखा। वहीं, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक क्यूट पोस्ट शेयर कर वीर को अपना “पार्टनर” बताया, जिसमें दोनों कराओके करते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही फिल्म स्काई फोर्स के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी एक इमोशनल नोट लिखकर वीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *