कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा रविवार को अजमेर दौरे पर रहे। कुंदन नगर स्थित जीसीए 1 के ग्राउंड में मीणा समाज की ओर से आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समरावती कांड में गिरफ्तार बच्चों से जेल में मिलने गया तो मुझे डांट पड़ी थी। तब मुझे कहा गया कि मंत्री रहते हुए आपको अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए। किरोड़ी ने कहा कि इस बात का पूरा भरोसा दे रहा हूं, कभी भी कोई काम पड़ जाए तो उसमें ना दल देखूंगा ना क्षेत्र देखूंगा आपके सेवा में सदा तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में मेरे साथ अत्याचार हुआ तो मैं उसे पार्टी में कैसे जा सकता हूं। राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- अजमेर में मुझे बुलाया और मेरा जोरदार स्वागत किया। यहां बहन बेटियों ने नाचे पर मजबूर कर दिया। मनचले नचा ही देते हैं और जिसमें लुगड़ी वाली मिल जाती है तो मेरा भी मन दौड़ता है इसलिए नाच लेते हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा है। यह जिंदा रहनी चाहिए। वसुंधरा ने पार्टी से निकाला, आज दोनों एक ही पार्टी में है किरोड़ी ने कहा- मेरा पार्टी ने एक बार टिकट काट दिया था। लोगों ने कहा कांग्रेस में क्यों नहीं गए जाते तो कुछ ना कुछ बन जाते। लेकिन छोटी उम्र से आरएसएस का स्वयंसेवक रहा। कॉलेज में पढ़ने के दौरान इमरजेंसी लगी थी। तब संघ पर प्रतिबंध लगा दिया और बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया था। मुझे भी जेल में डाल दिया गया था। तब से आज तक पार्टी के साथ लगा रहा। कितना परिश्रम किया मेहनत की और चुनाव जीते-हारे, लेकिन हर विपरीत परिस्थिति में बैठे हुए भाई बहनों ने मेरी मदद की जिसके कारण आज भी राजनीति में जिंदा हूं। उस समय वसुंधरा राजे ने पार्टी से निकाल दिया था। आज हम दोनों एक ही पार्टी में फिर से हैं। टिकट भी काट दिया था। तब लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कहा था। चुनाव लड़ा और जीत गए। राजस्थान के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ की 2009 में दौसा से चुनाव लड़ा और इस दौरान चुनाव आयोग ने ऐसी व्यवस्था की चप्पे-चप्पे पर सेना, आसमान में हवाई जहाज ड्रोन तैनात कर दिए। लेकिन दौसा की जनता ने किसी की परवाह नहीं की और मुझे सर्वाधिक निर्दलीय सांसद जीत कर भेजा था। किरोड़ी ने कहा बीजेपी और कांग्रेस के नेता जो मेरे सामने लड़े थे उन दोनों के जमानत जप्त करवा दी। राष्ट्रीय पार्टी के जमानत जप्त हो जाए इससे बड़ा काम नहीं हो सकता। बहुत बड़ा एहसान आप सभी का है। पार्टी के भी एहसान को बहुत नहीं बोल सकता। मेरे तन में जब तक प्राण तब तक कोई आरक्षण का बाल बांका नहीं कर सकता किरोड़ी ने कहा कि कई बार बात आई कि प्रधानमंत्री मोदी संविधान को खत्म कर देंगे। लेकिन अजमेर की सभा में बोल रहा हूं जब तक डॉक्टर किरोड़ी लाल के तन में प्राण है तब तक आपके आरक्षण का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता। किरोड़ी ने कहा कि उस समय 32 विधायक थे। सब ने यह तय किया कि हमारे आरक्षण के साथ किसी प्रकार का कोठाराघट होगा तो 33 करोड़ देवी देवता के रूप में खड़े होकर विरोध करेंगे। जिसमें बीजेपी कांग्रेस के साथी अन्य पार्टियों ने पंचायत बुलाई थी। मुझे भरोसा दिलाया कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। लेकिन जब नंबर आया चिट्ठी लिखने का और चिट्ठी दिल्ली जाने वाले थी तो 32 में से 31 भाग गए। लेकिन मंत्री किरोड़ी लाल ने सड़क पर आने का काम किया था। कांग्रेस राज में मुझे गिरफ्तार किया गया किरोड़ी ने कहा 45 साल से राजनीति में हूं। कई चुनाव जीते-हारे और साथ में कई आंदोलन भी किए। अजमेर में भी पिछले राज में आया और आरपीएससी में घुस गया। तभी आरपीएससी अध्यक्ष को पकड़ा और कहा कि ए मिस्टर चेरमेन तुम्हारी नाक के नीचे पेपर लीक हो रहे हैं, यह चल नहीं सकता। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और मुझे उठाकर ले गए और गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सभी जातियों के लिए लड़ाई लड़ी और पेपर दोबारा करवाने के बाद ही उठा था। राज बदला और 63 थानेदार सहित आरपीएससी के कई मेंबर को जेल में डाल दिया। किरोड़ी ने कहा कि एक मेंबर बाबूलाल कटारा है। वह आदिवासी है और उसे 20 दिन पहले मिलकर आया था। लोगों ने कहा कि आप मंत्री हो आप जा नहीं सकते।उसे पूछने गया था कि सब छूट गए तो वह क्यों नहीं छूट रहा। तभी बाबूलाल कटारा ने कहा कि मैं तो एक करोड़ 60 लाख रुपए देकर मेंबर बना था। जिसने मुझे मेंबर बनाया उसने अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ से मिलकर पेपर लीक करवाए थे। मुख्यमंत्री से भी कहूंगा कि शिव सिंह राठौड़ के हाथों में भी हथकड़ी लगनी चाहिए, सिर्फ आदिवासी के हाथों में हथकड़ी डालने से काम नहीं चलेगा। जेल में बच्चों से जाकर मिला, मुझे डांट पड़ी मंत्री रहते हुए अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए किरोड़ी ने कहा कि लोग कहते कि आपको कांग्रेस में रहना चाहिए था। लेकिन जिस कांग्रेस ने बुरे दिनों में मुझे जेल में डाल दिया। नाखून खींच लिए और मारा, बेहोश कर डाला मेरे सारा शरीर जर्जर कर डाला उस कांग्रेस में कैसे जाऊंगा। बिना राजनीति के रह सकता हूं, जिसने मेरे साथ गौर अपराध और गौर अपमान, अत्याचार किया वहां नहीं जा सकता। राजनीति में वोट देना आपके मन की बात है। समरावती में महासंकट में जाकर लोगों को संभाला और जो बच्चे गिरफ्तार हुए उन्हें जेल में जाकर मिला था। इस बात कि मुझे डांट पड़ी थी की मंत्री रहते हुए आपको अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए। ऐसे संकट की घड़ी में समाज के भाई बहनों को जाकर संभाला उस बड़ा पाप नहीं होगा, डांट पड़ेगी तो पड़ जाएगी, मंत्री पद ही तो जाएगा और क्या होगा। लेकिन इस बात का पूरा भरोसा दे रहा हूं कोई किसी भी भाई का काम पड़ जाए तो उसमें ना दल, देखूंगा ना क्षेत्र देखूंगा आपकी सेवा में सदा तैयार रहूंगा। देश में राजस्थान के कृषि मंत्री को सब जानते हैं किरोड़ी ने कहा मैं किसान का मंत्री हूं। अगर आपके चक्कर में गड़बड़ नहीं करता तो इस्तीफा सहित और भी कुछ बन जाता। लेकिन पद पाना लक्ष्य नहीं है। जनता की सेवा करना लक्ष्य है। पद तो बड़े-बड़े लेकर चलते हैं, लेकिन उनकी थानेदार ही नहीं सुनता है। जनता की सेवा करना लक्ष्य है। आजकल की राजनीतिक कमर्शल हो गई। लोक धंधा करने के लिए राजनीति में आ रहे हैं। लेकिन मेरा भाव सेवा करने का है। मुझे कृषि मंत्री का पद मिला तो लोगों ने कहा कि यह कोई मंत्री पद है क्या। लेकिन देश में कोई जानता है राजनीति में तो राजस्थान के कृषि मंत्री को ही जानता है। कृषि मंत्रालय क्या होता है यह डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने करके बता दिया। बच्चों को संस्कार देने वाली माता बहन बड़ी यूनिवर्सिटी किरोड़ी ने कहा कि 10-5 साल से लड़कियां बहुत भाग रही हैं। कुछ दिन पहले एक लड़की भागी उसे बरामद करवाया था। तब मां-बाप को थाने बुलाया तो उन्हें उनसे पहचानने से मना कर। सभी बहन बेटियों से कहूंगा कि बच्चों में जो गिरावट आ रही है, उसको संभाल कर रखना है। माता बहन ही बच्चों में असली संस्कार डालने की यूनिवर्सिटी है। उससे बड़ा कोई प्रोफेसर और वैज्ञानिक नहीं है। बेनीवाल बात करेंगे तो मैं भी कर लूंगा हनुमान बेनीवाल से चल रहे विवाद पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा मेरी उनसे अभी कोई बात नहीं हुई। परिवार का मामला है हो जाता है। मैं गंभीरता से नहीं लेता, वह बात करेंगे तो मैं भी कर लूंगा। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने किया डांस अजमेर के जीसीए 1 ग्राउंड में शोध संस्थान अजमेर की ओर से समाज के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नव वर्ष किसने मिलन समारोह आयोजित हुआ था। जिसमें मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शामिल हुए थे। कार्यक्रम में मंत्री किरोड़ी लाल का स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री के कार्यक्रम कलाकारों ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नाम से लोकगीत गए। इस बीच महिलाओं में जमकर डांस किया। बाद में मंत्री करोड़ी लाल मीणा महिलाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ डांस कर सभी को आशीर्वाद दिया।


