सरकार गरीबों के बजाय पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है: अशोक

भास्कर न्यूज | चिरमिरी/खड़गवां भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, धान खरीदी में अव्यवस्था और मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास व चक्का जाम का आयोजन किया गया। आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों और श्रमिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों और मजदूरों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार बनकर काम कर रही है। धान खरीदी की तिथि समाप्त कर देना और टोकन कटने के बावजूद किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना, किसानों के साथ सीधा अन्याय है। कांग्रेस इस अन्याय को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खड़गवां युधिष्ठिर कमरों ने कहा कि धान खरीदी में फैली अव्यवस्था भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *