अभिनेत्री अमृता ने ‘महाकाल’ के दर्शन किए:नंदी के कान में मनोकामना कही; बोली-बाबा के बुलावे बगैर दर्शन संभव नहीं

बुधवार मराठी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री अमृता खानवलकर ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। अमृता ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जब तक बाबा का बुलावा नहीं आता है, यहां आना और दर्शन होना संभव नहीं। अभिनेत्री अमृता खानवलकर ने मंदिर पहुंचकर गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के राम पुजारी ने पूजन कार्य कराया। पूजन के बाद अमृता ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। चर्चा के दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन होना कोई आसान बात नहीं हैं। उनका बुलावा आना चाहिए और आज तो बहुत ही नेक दिन है। यहां की व्यवस्था इतनी अच्छी है कि कोई भी यहां आकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। बता दें अभिनेत्री अमृता अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर अपने समूह के साथ प्रस्तुति देने के लिए यहां पहुंची हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *